3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona : झांसी, कानपुर, आगरा से जुड़ी 10 ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए रद्द

Corona : झांसी, कानपुर, आगरा से जुड़ी 10 ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए रद्द
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 17 Apr 2021, 12:20 PM IST

Indian Railway

Corona : झांसी, कानपुर, आगरा से जुड़ी 10 ट्रेनें अनिश्चितकाल के लिए रद्द

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
झांसी. उत्तर प्रदेश सहित पूरा देश कोरोना संक्रमण (Coronavirus) की चपेट में है। कोविड-19 की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप देखते हुए इंडियन रेलवे (Indian Railway) ने शनिवार से 10 ट्रेनों को अग्रिम आदेशों तक रद्द कर दिया है। यह सभी ट्रेनें झांसी, कानपुर, आगरा से जुड़ी हैं। रेल प्रशासन के अनुसार, झांसी से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन 17 अप्रैल से अग्रिम सूचना तक अपरिहार्य कारणों से रद्द किया जा रहा है।

झांसी रेल मंडल के पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि ट्रेनों में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। खासतौर से पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की क्षमता से कहीं अधिक यात्रियों के यात्रा करने की सूचना लगातार मिलने के बाद 10 यात्री ट्रेनों पर अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : रेलवे चलाने जा रहा है स्पेशल ट्रेनें मुंबई से यूपी बिहार के लिये

यूपी का गेटवे कहलाता है झांसी
दक्षिण भारत हो या फिर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश का झांसी कई राज्यों के लिए यूपी का गेटवे (Gateway of UP) कहलाता है। ऐसे में ऐसे में पूर्वी भारत, उत्तर भारत के तमाम राज्यों में जाने वाली लम्बी दूरी के साथ पैसेंजर ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें : निर्वाणी अखाड़ा के महामंडलेश्वर का कोरोना से निधन निधन, कुंभ मेले में हुए थे शामिल

रद्द की गईं ये ट्रेन Canceled Train
- 04110 कानपुर चित्रकूट अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस
- 04109 चित्रकूट कानपुर अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस
- 04121 कानपुर चित्रकूट अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस
- 04122 चित्रकूट कानपुर अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस
- 01812 झांसी ललितपुर अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस
- 01811 ललितपुर झांसी अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस
- 01820 ललितपुर बीना अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस
- 01819 बीना ललितपुर अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस
- 01805 झांसी आगरा कैंट (आरक्षित) स्पेशल एक्सप्रेस
- 01806 आगरा कैंट झांसी (आरक्षित) स्पेशल एक्सप्रेस

यह भी पढ़ें : यूपी में लॉकडाउन लगेगा या नहीं, अब इस पर भी शुरू हो गई सट्टेबाजी