
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. कोरोना संक्रमण से निर्वाणी अखाड़ा के महामंडलेश्वर कपिल देव का आज निधन हो गया। चिंता की बात यह है कि महामंडलेश्वर उत्तराखंड के हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले (Kumbh Mela) में शामिल हुए थे। जानकारी के मुताबिक, महाकुंभ के दौरान होने वाली यह किसी संत की पहली मौत है। बताया जा रहा है कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां 13 अप्रैल को उनका निधन हो गया।
कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के बीच महाकुंभ के आयोजन को लेकर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं। क्योंकि यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का हूजूम उमड़ा है। सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाइडलाइन की भी खूब धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नतीजन, बीते 72 घंटों में यहां 1500 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव सामने आये हैं। यहां संख्या और बढ़ेगी, क्योंकि बड़ी संख्या में लिए गयै सैम्पल्स की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
30 अप्रैल को खत्म होगा कुंभ मेला
लोगों का कहना है कि कुंभ मेला निर्धारित समय 30 अप्रैल से पहले ही समाप्त कर दिया जाये, लेकिन उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Sarkar) ने हरिद्वार कुंभ मेले की अवधि को घटाने से इनकार कर दिया है। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मेला अवधि घटाने पर अभी कोई विचार नहीं है, न ही ऐसा कोई प्रस्ताव राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा है। कुंभ 30 अप्रैल अपनी समय सीमा पर ही समाप्त होगा।
Updated on:
15 Apr 2021, 6:06 PM IST
Published on:
15 Apr 2021, 5:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.