UPSSSC PET Notification 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा राज्य सरकार के समूह 'ग' और 'ख' की भर्तियों के लिए अनिवार्य है। पंजीकरण प्रक्रिया 14 मई 2025 से शुरू होकर 17 जून 2025 तक चलेगी, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 24 जून 2025 निर्धारित की गई है।