कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए यूपीटीईटी 2021 परीक्षा 23 जनवरी को सूबे के 75 जिलों में सफलता पूर्वक आयोजित की गई थी। जिसमें करीब 20 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षार्थियों को अब इंतजार यूपीटीईटी आंसर-की है। तो यह इंतजार आज 27 जनवरी को खत्म हो रहा है। गुरुवार को बस थोड़ी ही देर में यूपीटीईटी आंसर-की आ जाएगी। और परीक्षार्थी आंसर-की के जरिए अपना चयन का अंदाजा लगा सकते हैं। अब हम आपको बताएंगे की अपनी आंसर-की कैसे चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। इस आंसर-की पर अगर उम्मीदवारों को कोई कमी दिखती है तो वह आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। और एक समय सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवार 1 फरवरी, 2022 तक किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर आंसर-की चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।