यूपी के जिलों में महिलाएं सक्रिय रुप से कार्य कर सके इसके लिए 15 महिला जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिसमें नीतू को अलीगढ़, ज्योत्सना गोयल को उन्नाव, पिंकी यादव को कन्नौज, शशिबाला दूबे को गोरखपुर, रंजना अग्रवाल को जालौन, अनिती मिश्रा को जौनपुर, सरोज श्रीवास्तव को प्रतापगढ़, सुधा सिंह को बुलंदशहर, गजाला सिद्दकी को मुज़फ़्फ़रनगर, अमिता मौर्या को मऊ, पूजा तिवारी को संभल, हरिबाई राजपूत को ललितपुर, अर्चना गुप्ता को हमीरपुर, तारा यादव को शाहजहांपुर और सुमन विश्वकर्मा को चित्रकूट का महिला जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पल्लवी मालवीय को प्रयागराज, शाहीन को अलीगढ़, शारदा टंडन को वाराणसी और वसुधा अवस्थी को शाहजहांपुर का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है।