5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षक दिवस पर सीएम से भिक्षा मांगने से लेकर विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को सातवां वेतनमान मिलने तक पढ़ें ये खबरें

मानदेय रोके जाने पर वित्तविहीन शिक्षकों ने शिक्षक दिवस को भिक्षक दिवस के रूप में मनाने की बात कही है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 4 Sep 2018, 6:52 PM IST

YOGI

fsfg

लखनऊ. मानदेय रोके जाने पर वित्तविहीन शिक्षकों ने शिक्षक दिवस को भिक्षक दिवस के रूप में मनाने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि विश्वविद्यालयों के सातवां वेतनमान दिया जाएगा जो कि 1 जनवरी, 2016 से लागू है। डायरिया से बचाने वाली रोटा वायरस वैक्सीन यूपी में लॉन्च हुई। नवंबर में लखनऊ में पहला इंटरनेशनल टी-20 मैच खेला जाएगा। इसके अलावा रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लखनऊ गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

मानदेय न मिलने पर शिक्षक दिवस पर सीएम से भिक्षा मांगेंगे वित्तविहीन शिक्षक

लखनऊ. सरकार द्वारा मानदेय बंद हो जाने पर माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें मानदेय नहीं मिला, तो वह शिक्षक दिवस भिक्षक दिवस के रुप में मनाएंगे। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के महासचिव अजय सिंह एडवोकेट ने कहा है कि सरकार ने मानदेय बंद कर दिया है, जिसके चलते शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डायरिया से बचाने वाली रोटा वायरस वैक्सीन यूपी में हुई लॉन्च

लखनऊ. डायरिया की गंभीर बीमारी से निपटने के लिए राज्य के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में एक नई वैक्सीन शामिल की गई है जो रोटावासरस के कारण होने वाली गंभीर दस्त से सुरक्षा प्रदान कराएगी। इससे लगभग 57 लाख बच्चों को डायरिया से बचाया जा सकता है। राजधानी में कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने बच्चों को रोटा वायरस से होने वाली जानलेवा दस्त से बचाव के लिए पिलाई जाने वाली वैक्सीन का शुभांरभ किया। इस मौके पर कार्यशाला भी आयोजित की गई ताकि इस वायरस से बचाव में मीडिया की सकारात्मक एवं प्रभावी भूमिका का उपयोग शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में किया जा सके।

यूपी में 27 हजार करोड़ के निवेश से बनेंगे नए स्टेशन और प्लैटफॉर्म

लखनऊ. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए केंद्र सरकार यूपी में 27 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। निवेश से नए ट्रैक, स्टेशन और प्लैटफॉर्म बनेंगे जिससे की यात्रियों को ट्रेन में सफर करने में आसानी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने चार साल के भीतर 350 किमी का ट्रैक तैयार किया है, जो अगले साल मई तक शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों की ट्रेन लेट नहीं होगी।

लखनऊ में नवंबर में होगा पहला इंटरनेशनल टी-20 मैच

लखनऊ. बीसीसीआई ने घोषणा की है कि छह नवंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। पिछले दिनों चर्चाएं थी कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच नवंबर में होने वाले इंटरनेशनल मुकाबले को कानपुर के बजाए लखनऊ में आयोजित करने का प्रयास चल रहा है। आखिरकार सोमवार को बीसीसीआई की ओर से इस पर मुहर लग गई। हालांकि अभी आईसीसी की ओर से मुआयना करने एक बार टीम आ सकती है लेकिन स्टेडियम से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि तैयारियां ठीक चल रही हैं। इकाना इंटरनेशनल मैच होस्ट करने के तैयार है।

विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को मिलेगा सातवां वेतनमान

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगा आदित्यनाथ की अक्ष्यक्षता में हुई बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिए जाने समेत कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। शिक्षकों को 1 जनवरी, 2016 से सांतवां वेतनमान दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 921 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर प्रस्ताव आता है, तो प्रदेश सरकार इँजीनियरिंग, कृषि और पशु विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को भी सातवां वेतनमान दिया जाएगा।