8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वरुण गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना, आठ साल में सिर्फ सात लाख को रोजगार, एक करोड़ पद खाली

Varun Gandhi targets BJP सांसद वरुण गांधी ने आज बेरोजगारी के मुद्दे पर अपनी ही सरकार से सवाल किया है। भाजपा सरकार से कहाकि, बीते आठ साल में सिर्फ 7 लाख को रोजगार मिल सका है। जबकि, देश में लगभग एक करोड़ स्वीकृत पद खाली पड़े हुए हैं।

2 min read
Google source verification
वरुण गांधी ने फिर साधा भाजपा पर निशाना, आठ साल में सिर्फ सात लाख को रोजगार, एक करोड़ पद खाली

वरुण गांधी ने फिर साधा भाजपा पर निशाना, आठ साल में सिर्फ सात लाख को रोजगार, एक करोड़ पद खाली

पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी आज फिर अपनी पार्टी भाजपा पर निशाना साधा। भाजपा से लगातार सवाल पूछने का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है। सांसद वरुण गांधी ने आज बेरोजगारी के मुद्दे पर अपनी ही सरकार से सवाल किया है। भाजपा सरकार से कहाकि, बीते आठ साल में सिर्फ 7 लाख को रोजगार मिल सका है। जबकि, देश में लगभग एक करोड़ स्वीकृत पद खाली पड़े हुए हैं। अपने सांसद वरुण गांधी के लगातार हमले से भाजपा सरकार और संगठन दोनों परेशन हैं। वे असमंजस की स्थिति में हैं कि करें तो क्या करें।

बेरोजगारी पर भाजपा से पूछा सवाल

युवाओं के बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने गुरुवार को एक ट्विट किया और कहाकि, ससंद में सरकार द्वारा दिए गए यह आंकड़े बेरोजगारी का आलम बयां कर रहे हैं। विगत 8 वर्षों में 22 करोड़ युवाओं ने केंद्रीय विभागों में नौकरी के लिए आवेदन दिया जिसमें से मात्र 7 लाख को रोजगार मिल सका है। जब देश में लगभग एक करोड़ स्वीकृत पद खाली हैं, तब इस स्थिति का जिम्मेदार कौन है?

यह भी पढ़ें - भाजपा सांसद वरुण गांधी का भाजपा से एक और तीखा सवाल, 11,000 करोड़ खर्च के बावजूद प्रदूषण क्यों?

अभी प्रदूषण पर भाजपा सरकार को घेरा

प्रदूषण पर भाजपा सरकार को घेरते हुए सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार सुबह अपने ट्विटर पर लिखा कि, गंगा हमारे लिए सिर्फ नदी नहीं, 'मां' है। करोड़ों देशवासियों के जीवन, धर्म और अस्तित्व का आधार है मां गंगा। इसलिए नमामि गंगे पर 20,000 करोड़ का बजट बना। 11,000 करोड़ रुपए खर्च के बावजूद प्रदूषण क्यों? गंगा तो जीवनदायिनी है, फिर गंदे पानी के कारण मछलियों की मौत क्यों? जवाबदेही किसकी?

यह भी पढ़ें - वरुण गांधी का भाजपा सरकार पर हमला कहा, रेल किराए में सांसदों की सब्सिडी जारी बुजुर्ग लगने लगे बोझ

बुजुर्गों को रेल किराए में मिलने वाली छूट पर सवाल

वरुण गांधी ने अभी बुजुर्गों को रेल किराए में मिलने वाली छूट पर सवाल दागते हुए कहाकि, जब सांसदों को रेल किराए में मिलने वाली सब्सिडी जारी है तब देश के बुजुर्गों को मिलने वाली राहत हमें ‘बोझ’ लगने लगी?