वहीं संदीप ने आगे बताया कि इसी बीच विवेक अपनी गाड़ी बैक कर आगे की ओर भागा, जिसकी वजह से उसकी गाड़ी बाइक से ही टकरा गई। यही नहीं संदीप ने प्रशांत को पिस्टल निकालने से भी साफ मना किया था, लेकिन वह नहीं माना और उसने पिस्टल निकाल ली। और आखिर में वहीं हुआ जिसपर प्रदेश भर में बवाल मचा हुआ है। विवेक ने जब दोबारा गाड़ी बैक की, तो प्रशांत ने मौका देख गाड़ी पर गोली चला दी, जिससे विवेक की मौत हो गई। संदीप के इस बयान से साफ पता चल रहा है कि मुख्य रूप से दोषी प्रशांत कितनी जल्दबाजी में था व पिस्टल चलाने के लिए कितना ज्यादा उतावला था। साफ तौर पर इससे प्रशांत के केस से बाहर निकलने के रास्त बंद होते नजर आ रहे हैं।