5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मत चोरी अब सिर्फ कांग्रेस का मुद्दा नहीं’, आराधना मिश्रा बोलीं- देश के हर व्यक्ति के लिए चिंता का विषय

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने मत चोरी के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह किसी एक पार्टी का मुद्दा नहीं, बल्कि संविधान में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति की चिंता है।
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Oct 05, 2026

Congress leader Aradhana Mishra (PhotoANI)

आराधना मिश्रा यूपी कांग्रेस अध्यक्ष। PC: ANI

Aradhana Mishra: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह अब सिर्फ कांग्रेस या किसी एक पार्टी का मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि संविधान में विश्वास रखने वाले देश के हर व्यक्ति के लिए चिंता का विषय है। आराधना मिश्रा ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिम्मेदार चुनाव आयोग अपनी विश्वसनीयता पूरी तरह खो चुका है। उन्होंने चुनाव आयोग के दो वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए गए गंभीर आरोपों का भी जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने सभी नेताओं को एकजुट किया है और कांग्रेस हर नागरिक के एक-एक वोट की रक्षा का संकल्प लेकर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के आंदोलन में देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी और अब राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए लड़ेगी।

पद से ज्यादा संगठन महत्वपूर्ण

कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने कहा कि संगठन में किसी पद से ज्यादा संगठन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कल कोई और अध्यक्ष था, आज वह इस जिम्मेदारी पर हैं और आने वाले समय में कोई और अध्यक्ष होगा। सभी कांग्रेस के ईमानदार और मजबूत सिपाही हैं और उनका लक्ष्य भी एक ही है। आराधना मिश्रा ने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी मिलकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे और साल 2027 में गठबंधन की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि यही लक्ष्य है और यही राहुल गांधी की सभी से अपेक्षा है।

खबर में अपडेट किया जा रहा है