
Uttar Pradesh School Winter Holiday 2025: उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। बारिश की चेतावनी के साथ-साथ मौसम विभाग ने प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी है। प्रदेश में बढ़ती ठंड को देखते हुए कुछ जिलों में 8वीं तक तो कुछ जिलों में 12वीं तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। डीएम द्वारा दिया गया आदेश, सीबीएसई, आईसीएसई, माध्यमिक और सभी सरकारी और निजी विद्यालयों पर लागू होगा। अगर कोई स्कूल इस आदेश का उल्लंघन करता है तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आगरा जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। डीएम के आदेश के मुताबिक, जिले में कोहरे और शीतलहर में कोई विद्यालय नहीं खुलेगा। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मथुरा में बीएसए सुनील दत्त ने शीत लहर को देखते हुए मथुरा जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर सभी बोर्ड के स्कूलों कक्षा आठ तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। यह फैसला कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया गया है।
लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने 8वीं तक के स्कूलों में 11 जनवरी तक अवकाश जारी किया है। वहीं, 9वीं से 12वीं तक 11 जनवरी तक ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्देश दिया है। ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था न होने पर कक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगी।
उन्नाव में शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने छुट्टी का आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने 14 जनवरी 2025 तक सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 5 तक के स्कूलों को बंद करने को कहा है।
प्राइमरी स्कूलों के लिए जारी हुए 2025 के कैलेंडर में शीतकालीन अवकाश का जिक्र किया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक, 2025 में स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच रहेगा।
Updated on:
08 Jan 2025 11:21 am
Published on:
06 Jan 2025 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
