29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP CM: लगातार 8वीं बार ध्वजारोहण कर योगी आदित्यनाथ ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर रचा इतिहास

UP CM: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 8वीं बार ध्वजारोहण किया। यह सफलता प्रदेश की 25 करोड़ जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 15 Aug 2024, 3:16 PM IST

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

UP CM: 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर छू लिया। वे उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने लगातार आठ वर्षों तक स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी के प्रति उत्तर प्रदेश के लोगों के अटूट विश्वास और समर्थन का जीवंत प्रमाण है।

यह भी पढ़ें: LDA की व्यावसायिक और आवासीय संपत्ति पाने का सुनहरा अवसर: 17 अगस्त से शुरू होगा ई-ऑक्शन

सीएम योगी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर योगी आदित्यनाथ ऑफिस ने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी। पोस्ट में लिखा गया, "25 करोड़ प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और सुरक्षा के लिए अविराम साधनारत श्री @myogiadityanath जी महाराज उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने इस पद पर रहते हुए लगातार 8वीं बार स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण किया है।"

यह भी पढ़ें: Good News: निजी मेडिकल कॉलेजों में नहीं बढ़ेगी फीस, सरकार का अहम फैसला

जनता का विश्वास और समर्थन

यह उपलब्धि प्रदेश की 25 करोड़ जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने कार्यकाल में प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और सुरक्षा के लिए लगातार काम किया है। जनता के इसी प्रेम और समर्थन ने उन्हें लगातार आठवीं बार ध्वजारोहण करने का सौभाग्य दिलाया।

यह भी पढ़ें: Independence Day पर दुल्हन की तरह सजी लखनऊ की खास बिल्डिंग, देखें तस्वीरें

योगी आदित्यनाथ की कार्यनिष्ठा का प्रतीक

योगी आदित्यनाथ ने 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। इसके बाद उन्होंने प्रदेश की जनता के उज्ज्वल भविष्य के लिए बिना रुके काम किया। 2022 में जनता ने फिर से उनका समर्थन करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री चुना। आज सीएम योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने के लिए प्रयासरत हैं।