29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LDA की व्यावसायिक और आवासीय संपत्ति पाने का सुनहरा अवसर: 17 अगस्त से शुरू होगा ई-ऑक्शन

LDA Properties:   एलडीए ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहरवासियों के लिए एक बड़ा मौका लेकर आया है। 17 अगस्त से ई-ऑक्शन पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें प्राधिकरण की व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियों पर बोली लगाई जा सकेगी। इस नीलामी में 326 भूखंड शामिल होंगे, जिनमें 60-60 वर्ग मीटर के आवासीय प्लॉट भी हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 15 Aug 2024, 9:11 AM IST

Lucknow Property Market

Lucknow Property Market

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहरवासियों के लिए एक खास सौगात की घोषणा की है। प्राधिकरण की विभिन्न व्यावसायिक और आवासीय संपत्तियों को ई-ऑक्शन के माध्यम से खरीदने का सुनहरा अवसर 17 अगस्त से मिलेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देशानुसार इस बार का ई-ऑक्शन खास होने जा रहा है, जिसमें 60-60 वर्ग मीटर के आवासीय भूखंडों के साथ-साथ कुल 326 भूखंडों की नीलामी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: LDA की वेबसाइट और पोर्टल होंगे हाईटेक, नया सॉफ्टवेयर तेज करेगा रिस्पांस टाइम, जारी हुआ आदेश

एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में ई-ऑक्शन के जरिए प्राधिकरण ने लगभग 2500 करोड़ रुपये की संपत्ति बेची थी। इस वर्ष भी 17 अगस्त से शुरू हो रहे ई-ऑक्शन में शहर के प्रमुख लोकेशनों पर स्थित भूखंडों की नीलामी होगी। संपत्ति खरीदने के इच्छुक लोग 16 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं, जिसके बाद 21 सितंबर को ई-ऑक्शन आयोजित किया जाएगा।

326 भूखंडों की नीलामी: आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों का अवसर

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने जानकारी दी कि इस ई-ऑक्शन में हरदोई रोड स्थित बसन्त कुंज योजना के सेक्टर-एच में नियोजित 60-60 वर्ग मीटर के 103 आवासीय भूखंड भी शामिल किए गए हैं, जिनकी आरक्षित दर 32955 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले आशा बहनों को योगी ने दिया बड़ा गिफ्ट, सरकार ने इस सुविधा का किया ऐलान

इसके अलावा गोमती नगर, गोमती नगर विस्तार, जानकीपुरम, जानकीपुरम विस्तार, शारदा नगर, सीजी सिटी, कानपुर रोड और ट्रांसपोर्ट नगर समेत अन्य योजनाओं में स्थित व्यावसायिक, ग्रुप हाउसिंग, स्कूल, नर्सिंग होम, होटल, फाइन डाइन और मिश्रित भू-उपयोग के भूखंड भी इस ई-ऑक्शन में शामिल किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले Yogi Government का बड़ा तोहफा: 19-20 अगस्त को बसों में महिलाओं के लिए फ्री यात्रा

यह ई-ऑक्शन उन लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो लखनऊ में अपनी खुद की संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं। इस नीलामी के माध्यम से वे शहर के प्राइम लोकेशनों पर स्थित व्यावसायिक और आवासीय भूखंडों को हासिल कर सकते हैं।

ऑक्शन के लिए पंजीकरण कैसे करें?

एलडीए की ई-ऑक्शन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आपको कुछ सरल चरणों का पालन करना होगा:

1.पोर्टल पर जाएं

सबसे पहले, लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के आधिकारिक ई-ऑक्शन पोर्टल पर जाएं। यह पोर्टल 17 अगस्त, 2024 से खुलेगा।

2.रजिस्ट्रेशन करें

पोर्टल पर "रजिस्ट्रेशन" या "साइन अप" बटन पर क्लिक करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पता, ईमेल आईडी, और मोबाइल नंबर दर्ज करें। एक यूजरनेम और पासवर्ड चुनें और इसे सुरक्षित रखें।

3.जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

पंजीकरण के दौरान आपके कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने की आवश्यकता होगी, जैसे कि पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड) और पते का प्रमाण (राशन कार्ड, बिजली बिल)। दस्तावेज़ों की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें और सही जानकारी भरें।

4.पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें

रजिस्ट्रेशन के बाद, पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें। यह शुल्क नीलामी में भाग लेने के लिए आवश्यक होता है। भुगतान के लिए पोर्टल पर दिए गए विकल्पों का उपयोग करें, जैसे कि नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, या क्रेडिट कार्ड।

5.प्रॉपर्टी सेलेक्शन

पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आप उन संपत्तियों की सूची देख सकते हैं जो नीलामी में शामिल हैं।
अपनी रुचि के अनुसार प्रॉपर्टी को चुनें और उसकी नीलामी प्रक्रिया के लिए तैयारी करें।

6.नीलामी प्रक्रिया

21 सितंबर, 2024 को नीलामी शुरू होगी। सुनिश्चित करें कि आप समय पर पोर्टल पर लॉग इन करें। नीलामी के दौरान आप अपनी पसंदीदा संपत्ति पर बोली लगा सकते हैं। यह एक ऑनलाइन प्रक्रिया है, जिसे आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल से कर सकते हैं।

7. नीलामी परिणाम

नीलामी समाप्त होने के बाद, सफल बोलीदाताओं को ईमेल और एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
सफल बोलीदाता को भुगतान और अन्य प्रक्रियाओं के लिए एलडीए से निर्देश मिलेंगे।

नोट: पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 सितंबर, 2024 है, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप समय पर पंजीकरण करें और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करें।