2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आमजन का भी हाल जान रहे CM Yogi Adityanath, कहा- जीवन और जीविका दोनों को बचाने का प्रयास

मिर्जापुर में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कहा कि सरकार पूरा प्रयास है कि कोरोना महामारी के बीच व्यक्ति के जीवन और जीविका दोनों को बचाया जा सके
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 25 May 2021, 5:58 PM IST

Yogi Adityanath continuous visits of up districts

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) लगातार सक्रिय हैं। रोजाना वह अफसरों के संग न केवल मीटिंग कर रहे हैं, बल्कि जिलों का ताबड़तोड़ दौरा कर रहे हैं। आमजन से मिल रहे हैं और उन्हें आश्वस्त कर रहे हैं कि मुश्किल की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण का भी कर रहे हैं। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद से मुख्यमंत्री अब प्रदेश के चारों कोनों में जा चुके हैं। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, इटावा, कानपुर, गोंडा, आजमगढ़ सहित अब तक दर्जनों जिलों में जा चुके हैं। सोमवार को वह मिर्जापुर और वाराणसी पहुंचे। मिर्जापुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सरकार पूरा प्रयास है कि व्यक्ति के जीवन और जीविका दोनों को बचाया जा सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूती के साथ बढ़ाने का कार्य हो रहा है। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए प्रदेश भर में कम से कम 432 पीडियाट्रिक आइसीयू यानी पीकू बनाने की योजना पर काम चल रहा है। एक महीने के भीतर बच्चों के लिए यह अस्पताल बनकर तैयार हो जाएंगे। थर्ड वेव की आशंका को देखते हुए सभी मेडिकल कॉलेजों व जिला अस्पतालों में पीआईसीयू एवं एनआईसीयू के निर्माण की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। मैनपावर की रिक्रूटमेंट और ट्रेनिंग की कार्यवाही निरंतर चल रही है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को रिक्रूटमेंट के लिए अधिकृत किया गया है। जिलाधिकारी को स्वास्थ्य विभाग में जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। निशुल्क कोविड वैक्सीनेशन और ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।


मिर्जापुर में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन
मंगलवार को मिर्जापुर में सीएम योगी ने जिला मंडलीय अस्पताल में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन भी किया। इस प्लांट की क्षमता 300 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन बनाने की है। इस आक्सीजन प्लांट के लग जाने के बाद जिले में आक्सीजन को लेकर समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। जनपद पहुंचे सीएम योगी ने कोविड की तैयारी को लेकर कोविड कंट्रोल रूम का जायजा लिया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिला मंडलीय अस्पताल भी गये। इसके बाद मां विंध्यवानसी का दर्शन-पूजन भी किया।

यह भी पढ़ें : यूपी में घट रहे मरीज, बढ़ रहा रिकवरी रेट, 24 घंटे में 3981 नए कोरोना संक्रमित

तीसरी लहर से निपटने की तैयारी तेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बारे में प्रदेश में जो आशंका की जा रही थी उसे हमारे ट्रिपल टी (ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट) के मंत्र ने निर्मूल साबित किया है। प्रत्येक जनपद को ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने हेतु पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। प्रदेश में आज 377 से भी अधिक ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं। सभी को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। आने वाले दिनों में टीकाकरण अभियान और तेज होगा। एक जून से प्रदेश के सभी जिले में 18 साल और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण का कार्य शुरू हो जायेगा। इसके अलावा सरकार तीसरी लहर से भी निपटने की पूरी तैयारी कर रही है। हर जनपद में पोस्ट कोविड वॉर्ड के निर्माण की कार्यवाही युद्धस्तर पर चल रही है। पोस्ट कोविड मरीजों को ध्यान में रखते हुए उन्हें मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : बीजेपी को वोट देने और नहीं देने वालों में कभी भेदभाव नहीं किया : योगी आदित्यनाथ