हरा सोना तेंदूपत्ता की तोड़ाई व संग्रहण का कार्य एक मई से प्रस्तावित था, लेकिन बारिश के कारण देरी हुई। मौसम साफ होने के बाद तेंदूपत्ता की तोड़ाई में तेजी आई। तेंदूपत्ता तोड़ने वालों को उनके बैंक खाते में ऑनलाइन राशि अंतरित की जाएगी। इस बार भी तेंदूपत्ता के लिए 5500 रुपए प्रतिमानक बोरा की दर से खरीदी हो रही है। जिले में 786 फड़ हैं।