Ayushman Card: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के समस्त 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य सहायता प्रदान करने के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड का शुभारंभ किया है। इस कार्ड के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का एक नया अवसर मिलेगा, जिसके तहत उन्हें 5 लाख रुपये तक की चिकित्सा सहायता प्राप्त होगी।