26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Mahasamund / महासमुंद में बड़ा धमाका! बंद घर में अचानक फटा सिलेंडर, रुपए और जेवरात समेत सब कुछ जलकर राख

महासमुंद में बड़ा धमाका! बंद घर में अचानक फटा सिलेंडर, रुपए और जेवरात समेत सब कुछ जलकर राख

Cylinder Blast: घर में रखे एक और 5 किलोग्राम गैस टंकी और घर का सामान उड़कर बाहर गिरे मिले। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बसना पुलिस पहुंची।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 30 Apr 2024, 3:34 PM IST

Cylinder blast in Chhattisgarh

Mahasamund News: ग्राम सिंघनपुर के एक घर में घरेलू गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। इससे लाखों के सामान जलकर राख हो गए। पीड़िता सायली साहू पति स्व. शशिभूषण साहू (60) ने बताया कि शाम के समय लकड़ी में खाना बनाकर पड़ोसी के घर घूमने गई थी। इसी दौरान शाम को लगभग 7.30 से आठ बजे के बीच ब्लास्ट होने की आवाज आई। घर के ऊपर आग की लपटें दिखी। जाकर कर देखा तो घर का घरेलू गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया था। जिसके कारण पूरे घर में आग लग गई थी। घर में रखे एक और पांच किलोग्राम गैस टंकी और घर का सामान उड़कर बाहर गिरे मिले। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बसना पुलिस पहुंची।

यह भी पढ़ें: Road Accident: जरा संभाल कर! इस सड़क पर आए दिन हो रहे हादसे, अब तक हुई इतनी मौत…सामने आई यह बड़ी वजह

दमकल की गाड़ी को बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। धमाके के बाद घर में लगी आग से एक बकरी की मौत हो गई। दो बकरियों को चोंटे आई हैं। महीने पहले बंधन बैंक से निकाले 60 हजार रुपए, पेंशन राशि, महतारी वंदन की राशि सहित कुल 70 हजार रुपए, कपड़े, राशनकार्ड, बैंक पासबुक, कागजात, कूलर, पंखे, बर्तन सामान सहित लाखों के सामान जलकर राख हो गए। घर की दीवारों में दरारें आ गई हैं। पीड़िता सायली साहू से जानकारी लेने पर आग लगने का कारण नहीं बता पाई। उसने बताया कि 3-4 महीने पूर्व विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम दौरान घरेलू गैस सिलेंडर मिला था। जिसको घर में रख दिया था। घर में एक पांच किलोग्राम गैस टंकी और है। उसी में कभी कभार चाय बनाती हैं। मामले की शिकायत अभी तक पीड़िता द्वारा बसना थाने में नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: रायगढ़ में मर्डर! झाड़ियों के पीछे मिली युवती की लाश, इस हाल में देख लोगों में मची खलबली