
एनएच-53 पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़ (Photo source- Patrika)
CG News: सिंघोड़ा पुलिस ने तीन मामलों में 18 किलो गांजा के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले प्रकरण में 4 अगस्त को पुलिस ने एनएच-53 पर रेहटीखोल के पास दो व्यक्तियों को पकड़ा। नाम-पता पूछने पर अपना नाम थापा सूरज किशन पिता थापा किशन (26) अपार्टमेंट बेथेल चारीटेबल ऑफ इंडिया नियर अभुथिया बैक 17 सेक्टर नई मुबई थाना ठाणे जिला ठाणे महाराष्ट्र और परसूराम राजु खड़गे पिता राजु खड़गे (30) अबेडकर नगर बु्द्ध बिहार के पास दिघा नई मुंबई थाना ठाणे महाराष्ट्र का निवासी बताया।
पुलिस को दोनों के बैग से 10 किलो गांजा मिला। दूसरे प्रकरण में रेहटीखोल में ही एक व्यक्ति को पकड़ा गया। नाम-पता पूछने पर अपना नाम आकिब अली पिता अयुब अली (23) वार्ड-3 फुटेरा मलयाला मोहल्ला दमोह थाना दमोह जिला दमोह मध्यप्रदेश स्थायी पता ग्राम धमधा वार्ड-7 गंजपारा थाना धमधा जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ का निवासी बताया। उसके बैग में 3 किलो गांजा मिला।
CG News: तीसरे प्रकरण में एनएच-53 पर सिल्की ढाबा के सामने ग्राम गनियारीपाली के पास सतीश कुमार साहू उर्फ संतोष पिता होरीलाल साहू (46) वार्ड-16 बजरंग मंदिर के पास छिंदवाड़ा एवं महिला रोशनी यादव पति राकेश यादव (32) बनगांव थाना अमरवाड़ा जिला छिंदवाड़ा मप्र का निवासी होना बताया। दोनों से 5 किलो गांजा जब्त किया गया।
Updated on:
6 Aug 2025, 6:34 PM IST
Published on:
6 Aug 2025, 6:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.