24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: टैक्स भुगतान करने थमाया जा रहा बिल, बकाएदारों को नोटिस जारी, नगर पालिका के छूट रहे पसीने

CG News: चालू और पिछले वर्षों का बकाया टैक्स बढ़ता ही जा रहा है। चालू और पिछले वर्षों का कुल बकाया 751.60 है। जिसकी वसूली 20 प्रतिशत भी नहीं हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 23 Dec 2024, 4:00 PM IST

CG News

CG News: नगर पालिका एक बार फिर से टैक्स वसूली में पिछड़ गई है। नगर में 50 फीसदी भी टैक्स वसूली नहीं हो पाई है। बाकायेदारों को टैक्स भुगतान करने के लिए घर-घर जाकर बिल थमाया जा रहा है। वहीं बड़े बकायदारों को नोटिस देने की भी तैयारी है। नगर पालिका द्वारा विभिन्न सेवाओं के एवज में संपत्तिकर, सामेकित कर, जलकर, दुकानों का किराया, निर्यात कर, यूजर चार्ज आदि वार्डवासियों से वसूल करती है।

CG News: 50 फीसदी भी नहीं हो पाई वसूली

चालू वर्ष में कुल 317.87 लाख रुपए मांग है और 50 फीसदी भी वसूली नहीं हो पाई है। पिछले दिनों नगर पालिका अधिकारी-कर्मचारियों की हड़ताल के कारण भी टैक्स वसूली का कार्य प्रभावित हुआ। प्रतिवर्ष दिसंबर माह से ही टैक्स वसूली में तेजी आती है। सबसे ज्यादा बकाया जलकर का है। 132.55 लाख मांग है और वसूली 20 प्रतिशत ही हुई है। वहीं संपत्तिकर बकाया 80.79 लाख है। वसूली 15 प्रतिशत ही हुआ है।

नगर पालिका के कर्मचारियों की ड्यूटी विभिन्न कार्यों में लगने के कारण भी टैक्स वसूली का कार्य प्रभावित होता है। चालू वर्ष के बकाया के साथ ही पिछले वर्षों का भी बकाया बढ़ता जा रहा है। बकाया टैक्स वसूलने में भी नगर पालिका के पसीने छूट रहे हैं। पिछले वर्षों का बकाया भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Balod News: स्कूल वाहन में बच्चों को बंद कर सो गया शराबी ड्राइवर, 2 घंटे तक रोते रहे मासूम फिर… लोगों ने जमकर पीटा

बड़े बकायेदारों को नोटिस भी देने की तैयारी

नगर पालिका पिछले दो तीन वर्षा से 60-65 प्रतिशत से ज्यादा टैक्स वसूली नहीं कर पा रही है। राजस्व प्रभारी दिलीप चंद्राकर ने बताया कि घर-घर जाकर वार्डवासियों को बिल थमाया जा रहा है। बड़े बकायेदारों को नोटिस भी देने की तैयारी है। लोगों को टैक्स भुगतान करने के लिए अपील भी कर रहे हैं।

शहर की सफाई के एवज में नगर पालिका यूजर चार्ज वसूल करती है। कुल बकाया 35.98 है। प्रतिमाह कुल बकाया का आधा ही वसूल हो पाता है। ज्यादातर लोग नियमित रूप से यूजर चार्ज जमा नहीं करते हैं, जिससे नगर पालिका का बकाया बढ़ता चला जाता है। बड़े होटल, रेस्टोरेंट, दुकानों और घरों का यूजर चार्ज अलग-अलग निर्धारित किया गया है।

शहर के विकास पर पड़ता है असर

CG News: समय पर टैक्स भुगतान नहीं करने पर शहर के विकास कार्यों पर असर पड़ता है। शहर के कई प्रोजेक्ट फंड की कमी से अटके हुए हैं। फंड नहीं होने से नए विकास कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा स्वच्छता कर्मियों व अन्य कर्मियों को मानदेय भुगतान आदि का कार्य भी प्रभावित होता है।

चालू और पिछले वर्षों का बकाया टैक्स बढ़ता ही जा रहा है। चालू और पिछले वर्षों का कुल बकाया 751.60 है। जिसकी वसूली 20 प्रतिशत भी नहीं हुई है। नगर पालिका के द्वारा लोगों से टैक्स भुगतान करने की अपील की जा रही है। समय पर टैक्स भुगतान नहीं करने पर कार्रवाई भी की जा सकती है।