जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में रिक्त 33 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द प्रारभ हो, जिसमें सभी संकाय व विषय के पद समलित हो, शिक्षक वर्ग-2 की भर्ती विषयवार हो, युक्तियुक्तकरण के नाम पर हजारों स्कूलों को बंद किए जाने का सरकार का फैसला स्थगित नहीं, निरस्त हो, स्कूल शिक्षा विभाग के 2008 के सेटअप को यथावत रखकर नई भर्तियों की कार्यवाही यथाशीघ्र पूर्ण हो, आगामी शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग को 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाए, प्रदेश के स्कूलों में छत्तीसगढ़ी में पीजी डिप्लोमाधारियों के लिए पद सृजित कर उनके पदों पर भी भर्ती की जाए।