6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बर्खास्तगी के बावजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर अडिग, सीईओ और तहसीलदार को ज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को तहसीलदार और जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंपा

less than 1 minute read
Google source verification
Aanganbadi employee

अरेकेल (बसना). आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को तहसीलदार और जनपद सीईओ को ज्ञापन सौंपा।

तहसीलदार और सीईओ ने हड़तालियों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों को उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। ज्ञात हो कि पांच मार्च से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं पूरे जिले में हड़ताल पर हैं। इस वजह से आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटके हुए हैं। संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं। वहीं अभी तक करीब 60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बर्खास्त कर दिया गया है।

READ MORE: बिग ब्रेकिंग : नक्सलियों ने फिर खेला खूनी खेल, बर्खास्त सहायक आरक्षक की हत्या

संघ के सदस्यों का कहना है कि कई स्थानों पर ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन अभी तक आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। छह सूत्रीय मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। मंगलवार को बर्खास्तगी की कार्रवाई के बाद भी जिला मुख्यालय में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं हड़ताल पर रहीं।

READ MORE: CG Utility News : सिलेबस की असमानताओं को दूर करने अभिभावकों से मांगे जा रहे सुझाव, पढि़ए पूरी खबर

सरायपाली में 5 कार्यकर्ता व 1 सहायिका बर्खास्त

सरायपाली. अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर 5 मार्च से प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के खिलाफ प्रशासन की बर्खास्तगी की कार्यवाही लगातार जारी है। रविवार 25 मार्च को अवकाश के दिन भी सरायपाली नगर पालिका क्षेत्र की 7 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को बर्खास्त किया गया।

गया है।