26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शार्ट-सर्किट से लगी भड़की भीषण आग, लाखों का सामान खाक

नगर के अग्रवाल ऑटो केयर में रविवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 22 Aug 2017, 5:12 PM IST

Fire in stores

पिथौरा. नगर के अग्रवाल ऑटो केयर में रविवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे शो रूम की पहली मंजिल में रखे दुपहिया पाट्र्स, टायर हेलमेट, सीट कवर सहित अन्य सामान जल कर राख हो गए। लाखों के नुकसान होने की आशंका है।

Read More : महासमुंद में दर्दनाक सड़क हादसा : कमजोर दिल वाले हादसे की ये तस्वीरें न देखें

रविवार की रात करीब दो बजे कुछ लोगों ने बार चौक के पास हीरो शो रूम से धुआं उठते देखा। इसकी सूचना शो रूम संचालक शैलेश अग्रवाल को दी। सूचना मिलते ही संचालक तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और आस-पास के लोगों की सहायता से सुबह ४ बजे से आग पर काबू पाया जा सका। तब तक ऊपर गोदाम के रखे सामान राख हो चुके थे।

Read More : 11 साल की मासूम से पड़ोसी ने की घिनौनी करतूत, राज न खुले इसलिए बेरहमी से कर दी हत्या

जब शो रूम में आग लगी, उस वक्त ग्राउंड फ्लोर पर सौ से अधिक नई बाइक खड़ी थी। आस-पास के लोगों ने सभी बाइक को शो रूम से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शो रूम संचालक के मुताबिक लगभग 18 लाख रुपए नुकसान होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलने पर सहायता के लिए पुलिस भी पहुंची। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई थी। आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया।

Read More : रोते-रोते छात्राओं ने खोली टीचर की पोल, बोली - क्लास में करते हैं गंदी-गंदी बातें

पार्षद ने किया सहयोग
पिथौरा थाना प्रभारी के साथ पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद, युवा मोर्चा जिला महामंत्री विक्कीसलुजा, नंदू मोहंती, आलेख मोहंती, पिंटू अग्रवाल मौजूद थे। वहीं नगर पंचायत वार्ड-10 के पार्षद राजू सिन्हा सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पहुंच गए और शो रूम में खड़ी नई बाइक को बाहर निकालने में सहयोग दिया।

Read More : पिकनिक मनाने ओडिशा जा रहे युवाओं की स्कार्पियो पेड़ से भिड़ी, मची चीख-पुकार