30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahasamund: शादी की खुशियां मातम में बदली, दूल्हे की कार ने बारातियों को रौंदा, महिला की मौत, 11 घायल

Mahasamund Crime: महासमुंद में एक बारात में नाच रहे बारातियों को दूल्हे की कार ने रौंद (Groom car ransacked) दिया। इसमें एक महिला की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 21 Jun 2019, 7:32 PM IST

accident

दो घायलों को भेजा गया अस्पताल, गंभीर हाल में एक प्रयागराज रेफर

महासमुंद. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के महासमुंद जिले (mahasamund) में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब बारात में नाच रहे बारातियों को दूल्हे की कार ने रौंद (Groom car ransacked) दिया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं 11 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को रायपुर रेफर कर दिया गया है। इधर, हादसे के बाद गाड़ी का ड्राइवर मौके पर से फरार हो गया।

शादी का झांसा देकर छह साल तक रंगरलियां मनाता रहा बाबा, महिला हुई दूर तो बेटी से किया अनाचार

दरअसल, घटना महासमुंद (mahasamund) के भंवरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम ललितपुर टुकड़ा की है। भंवरपुर चौकी प्रभारी संदीप मांडले ने बताया कि ग्राम ललितपुर टुकड़ा में पुनितराम साहू के बेटे मयाधर साहू की गुरुवार रात करीब 10 बजे बारात निकली थी। सामने ट्रैक्टर में बाजा और पीछे दूल्हे के परिवार, सगे संबंधी और दोस्त बारात में नाच रहे थे। ठीक पीछे दूल्हे की गाड़ी चल रही थी। घर से कुछ ही दूर बारात निकली ही थी कि दूल्हे की गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और बारात में नाच रहे बारातियों पर चढ़ (Groom car ransacked) गई।

हो गई ऐसी अनहोनी, दहल गया परिवार, साथ में वाक कर रहे भांजे ने छोड़ दिया मामा का साथ

इस हादसे में 55 साल की शांतिबाई साहू की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही खुशी का माहौल गम में बदल गया। वहीं घायल देवकुंवर साहू (56), कमला साहू (32), पुतली साहू (45), शशिभूषण (27), तेजराम साहू (21), पंकज साहू (9), जयलाल साहू (30), लीलावती साहू (29), विजय विश्वकर्मा (10), बेलमती साव (55), बबिता साव (26) घायल हो गईं। घटना के बाद दूल्हे की गाड़ी का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे को देख पूरे बाराती सहम गए।

बाइक में बैठते ही आसमान से गिरी कुछ ऐसी चीज, देखते ही नाबालिग लड़के की हो गई मौत

बताया जाता है कि मृतका शादी समारोह में शामिल होने सरसींवा से आई थी। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Mahasamund Crime से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या Download करें patrika Hindi News App.