जानकारी के अनुसार, बागबाहराग्राम बिंद्रावन में गुरुवार की सुबह सागौन प्लाट के पास एक खेत में नीम के पेड़ पर फांसी पर एक व्यक्ति की लाश लटकती मिली। मृतक ग्राम भोथा निवासी मनोज तिवारी पिता शीतल तिवारी (38) कसेकेरा के सोसायटी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत था। बुधवार की सुबह 10 बजे अपने घर से कार क्रमांक सीजी 04 एल जेड 7454 में कसेकेरा कोमाखान के लिए निकला था। वापस घर नहीं आया था। गुरुवार की सुबह ग्राम बिंद्रावन से लोंदामुड़ा-पतेरापाली रोड किनारे सागौन प्लाट के पीछे स्थित एक खेत (Salesman murdered in Mahasamund) के मेड़ पर नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी हुई उसकी लाश को ग्रामीणों ने देखा। घटना की सूचना पर कोमाखान थाना के उपनिरीक्षक मानसिंह राजपूत अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव का निरीक्षण किया। मृतक के चेहरे, सिर, गर्दन, हाथ-पैर एवं पेट में किसी ठोस वस्तु से मारने के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के लिए लाश को दोपहर में मेकाहारा रायपुर भेजा गया। घटनास्थल पर पुलिस ने मृतक के कार को बरामद किया।