
दर्दनाक हादसा: तेज रफ़्तार हाइवा ने बाइक सवार को को रौंदा, लापरवाही ने ले ली जान
महासमुंद . छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र के ग्राम खेमड़ा के पास हाइवा की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पिरदा के मुकेश देवांगन पिता बाजारू देवांगन (35) अपने साथी नरेश प्रधान पिता केदार प्रधान (21) के साथ ससुराल अरेकेल गया था। वापस लौटते समय ग्राम खेमड़ा के पास बिना नंबर की हाइवा के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दी। इससे मुकेश देवांगन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं नरेश प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि हाइवा के चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि बसना से बिलासपुर मार्ग पर बड़े वाहनों की बेलगाम रफ्तार लोगों की जान ले रही है।
इस मार्ग पर एक भी संकेतक बोर्ड भी नहीं लगा है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे ही गड्ढे है । इस मार्ग में हाइवा गिट्टी लेकर तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। अवरोध भी क्षतिग्रस्त हो गए है । इस मार्ग की मरम्मत एक वर्ष पहले हुई थी, लेकिन अब जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।
पुलिस हाइवा चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है। वहीँ मृतक का पोस्ट मार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
Updated on:
14 Jul 2018 03:30 pm
Published on:
14 Jul 2018 03:28 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
