14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस पवित्र मंदिर में लोगों ने ऐसे मनाई होली, भालू भी हुए शामिल

रंगोत्सव में लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व कि शुभकामनाएं दी और जमकर होली साथ ही पूरी विधि के साथ होलिका दहन की पूजा भी की  
2 min read
Google source verification
cg holi 2018

खल्लारी. रंगोत्सव का महापर्व खल्लारी सहित पूरे अंचल के गांवों में पूरे धूमधाम से मनाया गया। हर उम्र के लोग फागुन की मस्ती में रंगे नजर आए। एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व कि शुभकामनाएं दी और जमकर होली साथ ही पूरी विधि के साथ होलिका दहन की पूजा भी की।

खल्लारी अंचल के गांवों में होली का त्योहार पूरे शांति पूर्वक मनाया गया। वहीं इस पर्व के मौके पर छोटे-छोटे मासूम बच्चों ने भी अपने-अपने अंदाज में पिचकारियों और बाजे-गाजे के साथ पर्व के मस्ती में मस्त नजर आए। इस मौके पर ऐतिहासिक धार्मिक दैवीय माता तीर्थ एवं पयर्टन स्थल खल्लारी के विभिन्न मोहल्लों में नगाड़ों की धून सुनाई पड़ रही थी। कई जगहों में हर वर्ग के लोग रंग गुलालों के साथ होली फाग गीत भी गाते नजर आए। इससे पहले दिन शाम के समय पूरे विधि विधान से होलिका पूजन और होलिका दहन परम्परा के अनुसार किया।

इस बार होली के रंग गुलालों और पिचकारियों की कीमत में काफी वृद्धि के बाद भी होली त्योहार के रंग में पूरे अंचल के लोग उत्साह पूर्वक रंगे नजर आए। इसके अलावा लोगों ने एक-दूसरे को उपहार भेंट कर अपने अपने घरों में बने विभिन्न पकवान से मुंह मीठा कराया। इस दिन होली खेलने अपने घरों से लोग बाहर निकल कर मस्ती का महापर्व यानी होली को पूरे धूम धाम से गांव में एक दूसरे से मिल रंग गुलाल लगाकर मनाया।

लोगों ने मंदिर में ही होलिका दहन की पूजा की जिसमें माता के भक्त कहे जाने वाले भालू भी शामिल हुए। जैसा की सब मानते है की ये भालू माता खल्लारी के भक्त है और ये मंदिर में आते रहते है पर ये कभी किसी भक्त को तकलीफ नहीं पहुंचाते।

पुलिस जवानों ने भी मनाई होली
मस्ती का महापर्व होली के दिन ड्यूटी में व्यस्त होने के कारण खल्लारी थाना से पुलिस के जवानों ने 3 मार्च को थाना परिसर में होली का त्योहार मनाया। वहीं पुलिस के सभी जवानों ने अपने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा कर होली की बधाई दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान और ग्रामीणजन व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

महासमुंद

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग