ग्राम माटीदरहा की राजेन्द्री भोई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका विवाह 3 अप्रैल 2014 को ग्राम जामजुड़ी, थाना झारबंद जिला बरगढ़ ओडिशा के कुमरमणी भोई के साथ सामाजिक रीति रीवाज के साथ हुआ था। शादी के बाद से उसके पति कुमरमणी, ससुर घसिया भोई, सास जागर भोई, देवर बिरजू ने दहेज में मोटर साइकिल नहीं लाई हो कहकर मारपीट कर मानसिक रूप से परेशान करते थे।