16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएनबी अधिकारी ने किया फर्जीवाड़ा, दो किसानों के नाम से निकाले साढ़े पांच लाख रुपए

दो किसानों के नाम से करीब साढ़े पाँच लाख रुपए का लोन फर्जी तरीके से निकाल कर हड़प लिया गया है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 30 Jul 2018, 4:51 PM IST

PNB

पीएनबी अधिकारी ने किया फर्जीवाड़ा, दो किसानों के नाम से निकाले साढ़े पांच लाख रुपए

बागबाहरा. किसानों को महाजनों और साहूकारों के चंगुल से निकालने के लिए सरकार ने सहकारी समितियों और बैंकों की स्थापना की है, ताकि उनकी ऋण सम्बन्धी आवश्यकताओं की पूर्ति कम ब्याज दर पर की जा सके।

यह योजना कम पढ़े लिखे व निरक्षर औऱ निर्धन किसानों के लिए अभिशाप बनती जा रही है। कल तक जो किसान साहूकारों के कर्ज तले दबा हुआ था, उसे अब सहकारी समितियों व बैंक प्रबंधकों ने उनके निरक्षर होने का नाजायज फायदा उठाते हुए उन्हें फर्जी कर्जदार बना दिया। कुछ इसी तरह का एक मामला बागबाहरा ब्लॉक के अंतर्गत प्रकाश में आया है, जहाँ दो किसानों के नाम से करीब साढ़े पाँच लाख रुपए का लोन फर्जी तरीके से निकाल कर हड़प लिया गया है।

अब उन किसानों को कर्ज पटाने के लिए बैंक से नोटिस जारी किया गया है जो उन्होने लिया ही नहीं है। बैंक से डिफल्टर हो जाने के कारण किसानी बाबत बीज, खाद, नकद राशि मुहैया नहीं होने से किसान फाफी परेशान है। पीलाराम के मुताबिक इस कथित फर्जीवाड़े में कसेकेरा सोसायटी के तत्कालीन कर्मचारी ललित सेन पिता नोहर सेन और पीएनबी खम्हरिया शाखा के तत्कालीन प्रबंधक पवनकुमार मिस्त्री की संलिप्तता है। इस कृत्य के लिए ग्राम भलेसर के मेघराज चंद्राकर को बतौर गवाह बनाकर हस्ताक्षर कराए गए हैं। कथित आरोपी ललित सेन का पक्ष जानने कई बार संपर्क किया गया लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। तत्कालीन ब्रांच मैनेजर पीएनबी खम्हरिया पवनकुमार मिस्त्री से भी सम्पर्क किय गया लेकिन नहीं हो पाया।

पीएनबी खम्हरिया के प्रबंधक को दोषी पाए जाने के बावजूद बैंक प्रबंधन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। ये वही पंजाब नेशनल बैंक है अपने अधिकारियों के भ्रष्टाचार की वजह से जालसाज नीरव मोदी के 12 हजार करोड़ रुपए लेकर भागने के मामले से जूझ रहा है। पीडि़त किसान थक हार कर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाने पहुंचा, जिसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जालसाजों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने खल्लारी पुलिस को निर्देश दिया था, लेकिन 2 माह बाद भी भ्रष्ट सिस्टम तले पीडि़त किसान पीस रहा है। घोटाले और गड़बड़ी उजागर होने के बाद शासन प्रशासन का तंत्र कार्रवाई करने की बजाय आरोपियों को बचाने में जुट गया है। स्पष्ट है कि सरकार में जिम्मेदार पदों पर बैठे हुए लोग भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर पहुंचने वाले अन्नदाता किसानों को ही संदेह की दृष्टि से देखते हैं। किसान की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करने से किसानों को न्याय नहीं मिल रहा।

ग्राम द्वारतरा कला थाना कोमाखान निवासी पीलाराम पिता विशाल रावतके के पास 3.4 हेक्टेयर कृषि भूमि है। उसका कृषि से संबंधित लेनदेन ग्रामीण साख सहकारी समिति कसेकेरा से होता है। इस वर्ष भी कृषि कार्य के लिए खाद, बीज, नकद राशि की जरूरत पडऩे पर पटवारी रोहित ठाकुर के पास भुइयाँ में ऑनलाइन अपनी जमीन का नकल, नक्शा, निकालने गया तो पता चला कि उक्त जमीन के नाम से पंजाब नेशनल बैंक की शाखा खम्हरिया से वर्ष 2015 में 2.90 लाख रुपए का ऋण लिया गया था, जो अब ब्याज सहित बढक़र 3.70 लाख रुपए हो गया है। उक्त जमीन बंधक है। इतना सुनते ही किसान पीलाराम के पांव के नीचे से मानो जमीन खिसक गई। उसने बताया कि पीएनबी से आज तक कोई लोन नही लिया है। बैंक जाकर समस्त दस्तावेजों का अवलोकन करने पर पता चला कि सारे कागजात कसेकेरा सोसायटी का पहले से ही ऋणी होने के बाद भी नोड्यूज का प्रमाणपत्र आदि सब फर्जी तरीके से बनवाकर प्रस्तुत किया गया है।

पीलाराम के पुत्र नीलसिंह के साथ भी वही हूबहू फर्जीवाड़ा हुआ है। उसके पास करीब 6 एकड़ जमीन है जिसे भी 2015 में उसी पीएनबी की शाखा खम्हरिया से फर्जी तरीके से ललित सेन और तत्कालीन प्रबंधक मिस्त्री द्वारा बंधक रखकर 1.40 लाख रुपए का लोन निकाला गया जो ब्याज सहित के 1.84 लाख रुपए हो गया है। इस वर्ष अप्रैल माह में पैसों की जरूरत पडऩे पर नीलसिंह ने अपनी समस्त जमीन बेचने का सौदा कर क्रेता से 75 प्रतिशत रकम पहले ले चुका है। जमीन की बिक्री नकल निकालने पटवारी के पास गया तो पता चला कि कर्जा है, जमीन नही बेच सकते। अब जमीन का क्रेता रजिस्ट्री कराने के लिए तगादा कर रहा है। बड़ी मुसीबत हो गई है। उक्त फर्जीवाड़े की शिकायत पिलाराम ने दो माह पूर्व 29 मई को पुलिस अधीक्षक के समक्ष और 15 दिन बाद उसके पुत्र निलसिंह ने खल्लारी पुलिस थाने में की है। लेकिनअभी तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। कर्ज नही मिलने से खेती चौपट हो गई है।

तत्कालीन पटवारी बीएल आदित्य ने कहा कि वर्ष 2015 में मेरे द्वारा पीलाराम और नीलसिंह के नाम से कोई भी नकल, नक्शा आदि बनाकर किसी को भी नहीं दिया गया है।

पंजाब नेशनल बैंक शाखा खम्हरिया के प्रबंधक मनोरंजन मलिक ने कहा कि इस संबंध में में अभी कुछ नहीं बता सकता हूं।

थाना प्रभारी खल्लारी के भागवत ठाकुर ने कहा कि यह मामला दस्तावेजी, कूटरचना व धोखाधड़ी का लग रहा है। पूरी तहकीकात के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आवेदकों ने भी थाने आकर गवाह पेश नही किया है। मैं अभी प्रभार में हूँ। कल थाना प्रभारी त्रिपाठी आ रहे हैं, उनसे इस प्रकरण के बारे में औऱ चर्चा करूँगा।