प्रति वर्ष जो लक्ष्य निर्धारित किया जाता है, वह लक्ष्य पूरा नहीं हो पाता है। इस वर्ष भी 91300 मानक बोरा लक्ष्य था और 80 हजार मानक बोरा ही संग्रहण हो पाया। 786 फड़ों में जिले में तेंदूपत्ता की खरीदी की जाती है। प्रतिवर्ष महासमुंद के संग्राहकों को एक महीना भी पूरा तोड़ने के लिए समय नहीं मिल पाता है।