महोबा. महोबा में समाज व इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले 4 दबंगों ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) की वारदात को अंजाम दिया है। यही नहीं, वारदात करते हुए हैवानों ने महिला के गुप्तांग में लाल मिर्च का पाउडर भी भर दिया। वारदात से इलाके सहित पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही एसपी सहित अन्य आला अधिकारी अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला से मिलने पहुंच गए है। डॉक्टरों की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है।