दरअसल, पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी कि 22 जुलाई को दो युवक बाइक पर सवार होकर उनके गांव आए थे और उनकी बेटी को जबरन बाइक पर बिठाकर मेरठ के दौराला मेले ले गए। पीड़िता के अनुसार, गांव मीठापुर निवासी फरमान और वसीम ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर जबरन उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे बदहवास हालत में थाना खतौली कोतवाली क्षेत्र के ही तिगाई मोड़ पर छोड़कर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने खतौली थाने में धरना प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो आरोपियों को नामजद करते हुए तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।