मैनपुरी की विधानसभा किशनी के गांव चान्दा में सुबह से समाजवादी पार्टी के साथ बहुजन समाज पार्टी के नेताओं का जमावड़ा लगने लगा था। पहली बार किसी सभा में सपा बसपा के एक साथ लगे झंडे देखने मिले। इस सभा को संबधित करने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव किशनी के ग्राम चांदा पंहुचे, जहांं सबसे पहले उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय बाबू राम चांदा की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने सपा और बसपा के गठबंधन पर पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि ये कोशिश बहुत अच्छी है। अगर सपा बसपा एक हो जाए तो कोई हरा नहीं सकता।