महानगर अध्यक्षों के नाम की घोषणा
शिवपाल सिंह यादव ने इसके अलावा अलीगढ़ में बाबा फरीद आजाद, कासगंज में चरण सिंह यादव, फिरोजाबाद नगर में हाजी सैयद सैफुर्रहमान, हाथरस में डॉ. विद्याराम यादव को समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की जिम्मेदारी सौंपी है। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के वरिष्ठ नेता नीरज यादव ने बताया कि इन प्रकोष्ठों के साथ ही समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के मजबूती देने का कार्य शुरू कर दिया जायेगा।