
Video Interview: Do’s and Dont’s
Video Interview: आजकल जमाना टेलिफोनिक तथा वीडियो इंटरव्यू का है। अगर आप भी वीडियो इंटरव्यू के लिए तैयारी कर रहे हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।
(1) अपने पीछे का बैकग्राउंड चैक कर लें
वीडियो इंटरव्यू देते समय अपने पीछे का बैकग्राउंड और आस-पास का माहौल जरूर चेक कर लें। ऐसा लगना चाहिए कि आप प्रोफेशनल है तथा अपने काम को लेकर गंभीर है। ये भी सुनिश्चित कर लें कि इंटरव्यू के समय आपके आस-पास कोई शोर शराबा न हो रहा हो ताकि आप और साक्षात्कारकर्ता दोनों एक-दूसरे से आराम से बात कर सकें।
(2) ड्रेस-अप अच्छा रखें
टेलिफोनिक इंटरव्यू के विपरीत वीडियो इंटरव्यू में आपकी शक्ल भी दिखाई देती है अतः ढंग से तैयार हो और अच्छा ड्रेस अप रखें। इससे इंटरव्यूअर पर अच्छा इम्प्रेशन पड़ेगा।
(3) अपने इंटरनेट और माइक्रोफोन को चैक कर लें
कई बार वीडियो इंटरव्यू में इंटरनेट कनेक्शन टूट जाता है या फिर माइक्रोफोन काम करना बंद कर देता है। अतः सावधान रहें और सुनिश्चित करें कि आपका इंटरनेट सुचारू रूप से निर्बाध चलता रहे और आपका इंटरव्यू भी लगातार हो सकें।
(4) हर प्रश्न का दें सीधा जवाब
इंटरव्यू के दौरान कुछ प्रश्न घुमा-फिराकर भी पूछे जाते हैं, परन्तु उन प्रश्नों से न घबराएं वरन उनका सोच-समझकर सही जवाब देने का प्रयास दें। गलत उत्तर तो किसी भी अवस्था में न दें।
वीडियो इंटरव्यू में बचें इन बातों से
Published on:
20 Sep 2019, 4:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.