
Rahul Gandhi America Visit: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 3 दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। यहां राहुल ने डलास की टेक्सास यूनिवर्सिटी में छात्रों से भारत की समस्याओं, आम चुनाव 2024, भारत जोड़ो यात्रा, आदि पर चर्चा की। राहुल गांधी की बातचीत में भारत सरकार पर कई कटाक्ष में थे, जिसे लेकर अब भाजपा राहुल गांधी पर हमलवार हो गई है। देशभर में भाजपा नेता अब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हो रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश राज्य के मंदसौर से पूर्व भाजपा विधायक और भाजपा प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे को लेकर हमला बोला है।
भाजपा नेता और मंदसौर से पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया भी राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए जा रहे बयानों पर हमलावर हुए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'राहुल गांधी खाते भारत की हैं और गाते विदेश की हैं।'
यशपाल सिंह सिसोदिया ने लिखा कि टकांग्रेस के वरिष्ठ नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेश में शायद इसीलिए जाते हैं कि भारत की आलोचना कैसे की जाए, वहां जाकर भारत की आलोचना कर विदेशियों को खुश करने में लगे रहते हैं। कभी संविधान पर, कभी लोकतंत्र पर, कभी देवी - देवताओं पर तंज कसते रहते हैं और भारत में रहते हैं तो भारत न्याय यात्रा, भारत जोड़ो यात्रा की बात करते हैं। भारत का खाते हैं और विदेशियों का बजाते हैं।
दरअसल, लोक सभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को डलास में टेक्सास यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ भारत की समस्याओं, आम चुनाव 2024, भारत जोड़ो यात्रा, आदि पर बातचीत की थी। छात्रों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था कि 'भारतीय राजनीति में प्रेम, सम्मान और विनम्रता गायब है। उन्होंने आम चुनाव 2024 के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि "ये लड़ाई है। यह लड़ाई चुनाव में तब और स्पष्ट हो गई जब भारत के लाखों लोगों ने स्पष्ट रूप से समझ लिया कि भारत के प्रधानमंत्री भारत के संविधान पर हमला कर रहे हैं। क्योंकि मैं आपसे जो कह रहा हूं वो है राज्यों का संघ, भाषाओं का सम्मान, धर्मों का सम्मान, परंपराओं का सम्मान, जाति का सम्मान।'
उन्होने आगे कहा कि 'मुझे लगता है कि हमारी राजनीतिक व्यवस्थाओं और सभी दलों में जो कमी है वह है प्यार, सम्मान और विनम्रता। सभी इंसानों से प्यार, जरूरी नहीं कि सिर्फ एक धर्म, एक समुदाय, एक जाति, एक राज्य या एक भाषा बोलने वालों से ही प्यार हो।'
Updated on:
09 Sept 2024 12:46 pm
Published on:
09 Sept 2024 12:46 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
