मंदसौर. जरा सा लालच किसी को कितना महंगा पड़ सकता है, मंदसौर में इसका सटीक उदाहरण सामने आया. पूरा दूध पीने के चक्कर में एक बिल्ली की जान पर ही बन आई. दूध के ज्यादा से ज्यादा घूंट ले लेने के फेर में बिल्ली ने लोट में मुंह डाल दिया और इसके बाद तो जैसे कयामत आ गई. छोटे से लोटे में बिल्ली का मुंह फंस गया.