नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के बंधन बैंक (Bandhan Bank) ने गुरुवार को शेयर मार्केट को जानकारी देते हुए कहा था कि अम्फान तूफान (Cyclone Amphan ) की वजह से उसका 260 करोड़ रुपये का लोन डूब सकता है। बैंक का कहना था कि उन्होने लगभग 65,000 माइक्रोफाइनेंस कंपनियों को 260 करोड़ का लोन दे रखा है। अम्फान तूफान ( cyclone amphan in india ) की वजह से पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में सबसे ज्यादा असर पड़ा है। इस खबर के सार्वजनिक होने के बाद आज शेयर मार्केट ( Share Market ) में बैंक के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट नजर आई । बैंक की शेयर प्राइस ( Share price ) 204 से घटकर 197 रुपए हो गई है।