सोना और चांदी चमके
स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 210 रुपए चमककर 39,530 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया जो 04 दिसंबर के बाद का उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 39,360 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,200 रुपए पर स्थिर रही। चांदी में लगातार चौथे दिन तेजी रही। चांदी हाजिर 450 रुपए की बढ़त में 03 दिसंबर के बाद के उच्चतम स्तर 46,400 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा 326 रुपए चढ़कर 45,230 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 910 रुपए और 920 रुपए प्रति इकाई पर टिके रहे।