9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक दिन की तेजी के बाद ही सोने ने लगाया गोता, 10 ग्राम पर इतने घट गए दाम

11 सितंबर 2018 को सोना-चांदी का बाजार भाव।

2 min read
Google source verification
Gold and silver price

एक दिन की तेजी के बाद ही सोने ने लगाया गोता, 10 ग्राम पर इतने घट गए दाम

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं के दबाव में रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार 11 सितंबर 2018 को सोना 100 रुपए टूटकर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी गत दिवस के 37,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिकी रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में नरमी रही। दो सप्ताह बाद होने वाली अमरीकी फेडरल रिजर्व की बैठक में नीतिगत ब्याज दरों में वृद्धि की संभावना के कारण निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। सोना ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील धातु है। ब्याज दर बढऩे से इस पर दबाव पड़ता है।

अमरीका-चीन व्यापार युद्ध से भी निवेशकों में आशंका

इसके साथ ही दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं अमरीका और चीन के बीच व्यापार युद्ध गहराने की आशंका ने भी निवेशकों को पीली धातु से दूर किया है। लंदन में सोना हाजिर 1.40 डॉलर की गिरावट में 1,193.95 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा भी 0.80 डॉलर फिसलकर 1,199 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी हाजिर 0.04 डॉलर टूटकर 14.10 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

चांदी की कीमतों में स्थिरता

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए टूटकर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी मजबूती के साथ गत दिवस के 24,500 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर सोमवार के 37,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही। वहीं, चांदी वायदा 75 रुपए चमककर 37,405 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 72 हजार और 73 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। हालांकि, सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि आने वाले त्योहारी सीजन में दोनों कीमती धातुओं के दामों में तेजी आ सकती है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,450

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,300

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 37,950

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 37,405

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 72,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 73,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,500