अगर आप सोने में निवेश करना चाहते है, तो वर्तमान समय आपके अनुकूल है। सोने का भाव कई दिनों बाद एक बार फिर 60 हजार के नीचे आ गए है। डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में उछाल आने से ऐसा हुआ है। यूएस फेडरल रिजर्व की ओर से इस साल ब्याज दर बढ़ने के संकेत देने के बाद डॉलर में उछाल आया है। घरेलू स्तर पर भी सोने का वायदा भाव कमजोर बोला जा रहा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 4 अगस्त 2023 की डिलीवरी वाला सोना 0.98 फीसदी या 581 रुपए की गिरावट के साथ 58,717 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी तरफ, चांदी के दाम भी जोरदार गिरावट के साथ 74,000 रुपए किलोग्राम के नीचे आ गए है। चांदी के वायदा भाव 1.5 फीसदी से ज्यादा गिर गए।