30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जियो ने एक बार फिर किया ऑफर्स की बारिश, जानिए आपको क्या मिलेगा फायदा

इस नए ऑफर के तहत अब ग्राहकों को 399 रुपए या इससे अधिक के सभी रिचार्ज पर 2,599 रुपए तक का कूपन मिल सकता हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 10 Nov 2017, 12:23 PM IST

Reliance Jio

नई दिल्ली। रिलायंस जियों ने एक बार फिर अपने सब्सक्राइबर्स पर ऑफर्स की बारिश कर दी है। टेलिकॉम सेक्टर में पिछले साल जियो के धमाकेदार एंट्री के बाद से ही जबरदस्त प्राइस वार चल रहा हैं। ऐसे में जियो ने उन ऑफर्स की घोषणा करने के बाद से दूसरी टेलिकॉम कंपनियों के उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। गुरूवार को रिलायंस जियो ने अपने सभी प्राइम मेंबर्स कें लिए ट्रिपल कैशबैक ऑफर के साथ कई और प्राइम बेनेफिट्स की घोषणा किया। इस नए ऑफर के तहत अब ग्राहकों को 399 रुपए या इससे अधिक के सभी रिचार्ज पर 2,599 रुपए तक का कूपन मिल सकता हैं, इन कूपन का इस्तेमाल कुछ चुनिंदा जगहोंं पर खरीदारी के दौरान किया जा सकता है।


मिलेंगे ये फायदे

जियो के ट्रिपल कैशबैक ऑफर के तहत 399 रुपए या इससे अधिक के प्रत्येक रिचार्ज पर 400 रुपए मूल्य के जियो वाउचर और जियो पार्टनर वॉलेट शामिल है, जिसमें कुछ चुनिंद जगह जैसे, अमेजन पे, एक्सिस पे, फ्रिचार्ज, पेटीएम और फोन पे द्वारा 300 रुपए तक का तत्काल कैशबैक मिलेगा। इसके साथ आपको एक और फायद ये मिलेगा कि, एजियो डॉट कॉम पर 1500 रुपए की न्यूनतम खरीदारी पर जियो के प्राइम ग्राहकों को 399 रुपए तक का छूट मिलेगा। यदि यात्रा डॉट कॉम पर हवाइ टिकट बुक करते हैं तो इस पर भी आपको 1000 रुपए तक का छूट मिल सकता हैं। वहीं रिलायंस के अपने स्टोर रिलायंस ट्रेंड्स पर 1999 रुपए तक की खरीदारी पर भी आपको 500 रुपए की छूट मिलेगा।


इस अवधि में करना होगा छूट वाउचर का इस्तेमाल

जियो अपने ये एक्सक्लूसिव छूट अपने प्राइम मेंबर्स को 10 नवंबर से 25 नवंबर के बीच रिचार्ज कराने पर उपलब्ध कराएगा। ये कैशबेक आपको तीन श्रेणियों में हासिल किया जा सकेगा। कंपनी आपको 400 रुपए तक का कैशबैक ऑफर माई जियो एक पर तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा, इसे आपको 15 नवंबर से पहले इस्तेमाल करना होगा। वहीं पार्टनर वॉलेट द्वारा मिलने वाला तत्काल कैशबैक तुरंत ही यूजर के वॉलेट में डाल दिया जाएगा। इस वाउचर को आप 20 नवंबर से उपलब्ध कराया जाएगा।