कंपनी उतारेगी अपना कर्ज
इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी अपने कर्ज को कम करने का काम करेगी। जानकारी के अनुसार कंपनी 1500 करोड़ रुपए का यूज अपने और अपनी सहयोगी कंपनियों का कर्ज उतारने में करेगी। दिसंबर, 2020 तक कंपनी पर 18,662.19 करोड़ रुपए का कुल कर्ज है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का टोटल रेवेन्यू 3,160.49 करोड़ रुपए था, जबकि कंपनी को 264.30 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था।