2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौथी तिमाही में मोतीलाल ओसवाल को 148 करोड़ रुपए का मुनाफा

मोतीलाल ओसवाल के तिमाही नतीजे कंपनी कोे हुआ 148 करोड़ रुपए का मुनाफा आगे विस्तार योजना पर रहेगा फोकस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 13 May 2019, 2:56 PM IST

Motilal Oswal Building

चौथी तिमाही में मोतीलाल ओसवाल को 148 करोड़ रुपए का मुनाफा

नई दिल्ली। वित्तीय सेवा देने वाली कंपनी मोतीलाल ओसवाल को वित्त वर्ष 2019 की चौथी तिमाही में 148.3 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। जो पिछले वित्त वर्ष से 1065.5 फीसदी ज्यादा है। पिछले वित्त वर्ष के चौथी तिमाही में कंपनी को 12.7 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। जबकि उससे पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 35.4 करोड़ रुपए दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें: मोदी की गुजरात से काम करेगी मुकेश अंबानी की Jio, एक साल में पांच कंपनियों को अहमदाबाद में किया शिफ्ट

इस अवधि के दौरान का कंपनी का नेट प्रॉफिट 290.3 करोड़ रहा है जो पिछले साल 623 करोड़ रुपए था। कंपनी की कंसोलिडेटेड टोटल इनकम में 0.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। चौथी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड टोटल इनकम 661 करोड़ रुपए दर्ज की गई जबकि पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड टोटल इनकम 662.68 करोड़ रुपए रही थी। हालांकि दिसंबर तिमाही के मुकाबले कंपनी की कंसोलिडेटेड टोटल इनकम में 5.9 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है। दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 62,404 करोड़ रुपए का इनकम दिखाया था।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान को मिली बड़ी राहत, IMF ने दी 6 अरब डॉलर के राहत पैकेज की मंजूरी

वित्त वर्ष 2019 के लिए कंपनी की आय 2,468.2 करोड़ रही जबकि वित्त वर्ष 2018 में कंपनी की आय 2,752.3 करोड़ रुपए थी। कंपनी ने अपने स्टेटमेंट में बताया कि एस्पायर होम फाइनेंस में ज्यादा प्रोविजनिंग और राइट ऑफ्स के चलते कंपनी की प्रॉफिट में ज्यादा उछाल दर्ज नही किया जा सका। आपको बता दें कि शुक्रवार को मोतीलाल ओसवाल का शेयर 1.26 फीसदी गिरकर 664.20 पर आ गया था।

ये भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की Reliance Industries ने बनाया मास्टरप्लान, अब आपके नजदीकी किराना स्टोर्स की बदलेंगे सूरत


कंपनी के नतीजो पर बात करते हुए मोतीलाल ओसवाल के सीएमडी श्री मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि हमारी रणनीति कंपनी के बिजनेस मॉडल को विस्तार करने की है। नये-नये कारोबार से हमारी रेवेन्यु ग्रोथ में इजाफा देखने को मिलेगा। मुनाफे के लिहाज से एसेट और वेल्थ कारोबार अब हमारे ग्रुप का महत्वपूर्ण अंग बन चुका है। पहली बार इन दोनों क्षेत्र का मुनाफा हमारे कैपिटल मार्केट सेगमेंट से अधिक रहा है। कारोबार के विस्तार के तहत हमारे सातों बिजनेस ने अच्छी ग्रोथ दिखाई है। तो वहीं बेस्ट ब्रोकिंग बिजनेस ऑफ द ईयर, टॉप 20 बेस्ट प्लेस टू वर्क, बेस्ट बूटिक वेल्थ मैनेजर और दूसरे कई महत्वपूर्ण पुरुस्कारों ने ग्रुप का सिर ऊंचा किया है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.