35 हजार करोड़ रुपए का फायदा
भले ही बाजार में गिरावट दिखाई दे रही हो, लेकिन रिलायंस के शेयरों में इजाफा बादस्तूर जारी है। इस इजाफे की वजह से रिलायंस ने मार्केट खुलने से लेकर सुबह 11 बजे 35 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं। यानी कंपनी के मार्केट कैप में 35 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा हो गया है। जैसा कि हमने आपको बताया है कि 11 बजे तक कंपनी का मार्केट कैप 8,20,916.46 करोड़ रुपए हो गया है। जबकि कल यानी सोमवार को कंपनी का मार्केट कैप 7,85,529.12 करोड़ रुपए के असपास था। अग दोनों मार्केट कैप के अंतर को देखें तो 35385.34 करोड़ रुपए ही बन रहा है।