16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG भी जेब जलाने को तैयार, बढ़ गए दाम

राजधानी दिल्ली में सोमवार को सीएनजी के दाम में 1.36 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 29 May 2018, 12:34 PM IST

CNG

gagha

नर्इ दिल्ली। पिछले 16 दिनों से पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम के बाद आप सीएनजी भी अापकी जेब जलाने के लिए तैयार है। पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी के भी दाम बढ़ाए गए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को सीएनजी के दाम में 1.36 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया। इसके लिए सीएनजी कंपनियों ने कहा कि डाॅलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी के वजह से उन्हें सीएनजी गैस के दाम में बढ़ोतरी करना पड़ रहा है। रुपए में कमजोरी से प्राकृतिक गैस कंपनियों की लागत बढ़ी है जिसके बाद उन्होंने ये कदम उठाया है। राहत की बात ये है कि अभी तक रसोर्इ गै के लिए इस्तेमाल होने वाले पीएनजी गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कोर्इ संकेत नहीं है।


अब एक किलोग्राम सीएनजी के लिए देना होगा इतना दाम

इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सोमवार मध्यरात्रि के बाद एक किलोग्राम सीएनजी का दाम 41.97 रुपए हो गया है। वहीं दिल्ली के आसपास के क्षेत्र जैसे नोएडा, ग्रेटर नोएडा आैर गाजियाबाद में सीएनजी के दाम में 1.55 रुपए की बढ़ोत्तरी की गर्इ है जिसके बाद अब इन जगहों पर सीएनजी का नया दाम 48.60 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। अार्इजीएल ने अपने बयान में कहा कि लागत बढ़ने से गैस के दाम में बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया था।


रात में सीएनजी पर छूट मिलना रहेगा जारी

हालांकि आर्इजीएल ने ये भी कहा कि रात 12:30 से सुबह 05.30 तक कुछ चुनिंदा गैस स्टेशन्स पर सीएनजी पर 1.50 रुपए प्रति किलोग्राम की छूट मिलती रहेगी। एेसे में इस दौरान आप दिल्ली में 40.47 रुपए आैर नोएडा, ग्रेटर नोएडा आैर गाजियाबाद जैसे इलाकों में 47.10 रुपए प्रती किलोग्राम की दर से सीएनजी खरीद सकेंगे।


पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार 16वें दिन भी बढ़ोत्तरी

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार 16वें दिन भी बढ़ोत्तरी देखने को मिला। जिसके बाद आज (मंगलावर) पेट्रोल-डीजल की कीमतें नए रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंच गर्इं है। मंगलवार को पेट्रोल की कीमतों में 16 पैसे आैर डीजल की कीमतों में 14 पैसे की बढ़ोतरी हुर्इ है। आज की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 78.43 रुपए देना होगा। वहीं एक लीटर डीजल के लिए 69.31 रुपए देने होंगे।