27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Share Market News / नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती

17 मई को आखिरी बार पेट्रोल के दाम में हुए थे 7 पैसे प्रति लीटर कम 13 मई को आखिरी बार डीजल के दाम में हुई थी 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 30 May 2019, 7:49 AM IST

petrol diesel price

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती

नई दिल्ली। आज देश के लिए काफी अहम दिन है। नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार देश के प्रति निष्ठा और आस्था की शपथ लेने जा रहे हैं। जिसके गवाह देश के करोड़ों लोग ही नहीं बल्कि विदेशी भी बनेंगे। वहीं इस दिन देश के लोगों को एक और राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से परेशान लोगों को आईओसीएल ने काफी राहत दी है। आंकड़ों के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में 17 मई को कटौती देखने को मिली थी। वहीं डीजल के दाम में आखिरी बार कटौती 13 मई को देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ेंः- तंबाकू उद्योग से 4.57 करोड़ की चलती है रोजी-रोटी, 6000 करोड़ रुपए की होती है विदेशों से कमाई

पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.80, 73.86, 77.41 और 74.53 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आखिरी बार 17 मई को पेट्रोल के दाम में कटौती हुई थी। उस दिन आईओसीएल की ओर नई दिल्ली में 7 पैसे प्रति लीटर दाम कम किए थे।

यह भी पढ़ेंः-यूरोपियन केंद्रीय बैंक ने दी चेतावनी, बढ़ते ट्रेड वॉर की वजह से यूरोप में संपत्तियों की कीमतों में भारी गिरावट होगी

डीजल भी हुआ सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 6 पैोत्से प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम क्रमश: 66.63, 68.39 और 69.82 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई ममें डीजल के दाम में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती होने के बाद दाम 70.43 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के दाम में आखिरी बार 13 मई को कटौती देखने को मिली थी। उस दिन आईओसीएल की ओर से डीजल पर 12 पैसे प्रति लीटा दाम कम किए गए थे।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.