17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबरः आज से इतना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए दाम

मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में 59 पैसे आैर दिल्ली में 60 पैसे की कटौती की गर्इ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 30 May 2018, 8:53 AM IST

Petrol-Diesel Price

बड़ी खबरः आज से इतना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है नए दाम

नर्इ दिल्ली।पेट्रोल-डीजल से बढ़ती कीमतों के बाद आज लोगों के लिए एक राहत की खबर आर्इ हैं। लगातार 16 दिनों से बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम पर आज ब्रेक लग गया है। बुधवार को आर्थिक राजधानी मुंबर्इ में पेट्रोल के दाम में 59 पैसे आैर दिल्ली में 60 पैसे की कटौती की गर्इ है। इसके साथ ही डीजल के दाम में भी मुंबर्इ में 59 पैसे आैर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 56 पैसे की कटौती हुर्इ है। इस कटौती के बाद आज (बुधवार) दिल्ली में पेट्रोल 77.83 रुपए प्रति लीटर आैर मुंबर्इ में 85.65 रुपए प्रति लीटर हो गर्इ है। वहीं दिल्ली में एक लीटर डीजल का दाम घटकर अब 68.75 आैर मुंबर्इ में 73.20 रुपए हो गया है।

यह भी पढ़ें - अब CNG भी जेब जलाने को तैयार, बढ़ गए दाम

कर्नाटक चुनाव के बाद 14 मर्इ से ही तेल कंपनियां लगातार तेल के दाम में बढ़ोत्तरी कर जा रही थी। इस दौरान तेल विपणन कंपनियों ने पेेट्रोल के दाम में 3.80 रुपए आैर डीजल में 3.38 रुपए की बढ़ोत्तरी की थी। बीते दिन (मंगलावार) को भी लगातार 16वें दिन पेट्राेल-डीजल के दाम में 15-16 पैसे बढ़ाए गए थे। आइए जानते है कि देश के चार बड़े महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के नए दाम।

पेट्रोल की नर्इ दरें

























शहरनर्इ दर(रुपए में)
दिल्ली77.83
कोलकाता80.47
मुंबर्इ85.65
चेन्नर्इ80.80


डीजल की नर्इ दरें

























शहरनर्इ दर (रुपए में)
दिल्ली68.75
कोलकाता71.30
मुंबर्इ73.20
चेन्नर्इ72.58


अंतर्राष्ट्रीय बाजार में घटे हैं कच्चे तेल के दाम

गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल के दाम में इस भारी बढ़ोत्तरी के बाद इनपर लगने वाले ड्यूटी को कटौती करने की मांग की जा रही रही थी। हालांकि सरकार ने इसको लेकर अभी तक कोर्इ फैसला नहीं लिया है। केन्द्र सरकार ने कहा है कि वो पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर वो कर्इ लंबे अवधि का राहत के देने के लिए कोर्इ रास्त तलाश कर रही है। वैश्विक बाजार में बीते दिनों में कच्चे तेल के दाम में भी कमी आर्इ। सउदी अरब आैर रशिया के बीच सहमति के बाद से अब कच्चे तेल की कीमत 75 डाॅलर प्रति बैरल तक लुढ़क गया है।