देश की तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 22-23 पैसे का आैर डीजल के दाम में 22-24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी का एेलान किया है। इस बढ़ोतरी के बाद देश की राजधानी में पेट्रोल का दाम 75.32 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल का दाम पिछले 56 माह के अपने उच्चतम स्तर 76.06 रुपए प्रति लीटर से केवल 75 पैसे दूर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल का माैजूदा दाम 78.01 रुपए, मुंबर्इ में 83.16 रुपए आैर चेन्नर्इ में 78.16 रुपए प्रति लीटर हो गया है।