नर्इ दिल्ली। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन आज शनिवार को एक बार फिर तेल की कीमतों काे स्थिर रखा गया है। लगातार 4 दिनों तक पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर रहने के बाद से शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की गर्इ थी। इसके साथ ही शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले दाे माह के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गर्इ हैं। हालांकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज सबसे अधिक बढ़ोतरी जयपुर में देखने को मिला।