नर्इ दिल्ली। करीब डेढ़ माह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर सोमवार को भी देखने को मिला। तेल कंपनियों ने सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमताें में इजाफा किया है। इसके साथ ही अार्थिक राजधानी मुंबर्इ में पहली बार रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंचते हुए पेट्रोल 90 रुपए प्रति लीटर के पार चला गया है। तेल कंपनियों ने अाज (सोमवार) चार महानगरों में पेट्रोल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर तक आैर डीजल के दाम में 06 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है।