1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर सस्ता हुआ Petrol और Diesel, जानिए आपके शहर में कितने हो गए हैं दाम

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता क्रूड ऑयल की कीमत में लगातार गिरावट आने से लगतार कम हो रही है कीमत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 14 Sep 2020, 8:41 AM IST

Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 14th Sept 2020

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जिसका कारण है क्रूड ऑयल की कीमत में गिरावट आना। सितंबर के महीने में क्रूड ऑयल की कीमत में 14 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है। बात आज की करें तो देश की राजधानी दिल्ली ममें पेट्रोल के दाम में 14 पैसे और डीजल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट देखने को मिली थी। जबकि रविवार को दाम स्थिर थे। आइए आपको भी बताते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-Petrol और Diesel और होगा सस्ता, जानिए इसकी सबसे बड़ी वजह

पेट्रोल की कीमत में गिरावट
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में सिर्फ दिल्ली में सबसे ज्यादा 14 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद यहां पर दाम 81.72 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि बाकी महानगरों में 13 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 83.23, 88.38 और 84.72 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-5 कारोबारी दिनों में Reliance Market Cap में 2.51 लाख करोड़ का इजाफा, जानिए बाकी कंपनियों का क्या रहा हाल

डीजल भी हुआ सस्ता
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 14 पैसे प्रति लीटर से लेकर 16 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिल चुकी है। देश की राजधाी दिल्ली और कोलकाता में 15 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं। जिसके बाद दाम 72.78 और 76.28 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि मुंबई में 16 और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर दाम कम हुए हैं। जिसके बाद दोनों महानगरों में दाम क्रमश: 79.29 और 78.12 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।